5 kg mini LPG Cylinder Price: मई के पहले दिन 5 किलो वाला 'छोटकू' सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

5 kg mini LPG Cylinder Price: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी और छोटे व्यापारियों के बजट पर दोहरी मार पड़ी है। जहां 1 मई की सुबह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की खबर आई थी, वहीं अब 5 किलोग्राम वाले 'मिनी' या 'छोटकू' गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए भी बुरी खबर है।

तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में भी ₹261 का बड़ा इजाफा कर दिया है। यह नई दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं।

5-kg-mini-lpg-price-hike-1-may-2026

इतना ही नहीं, छोटे दुकानदारों और प्रवासियों के बीच लोकप्रिय 5 किलो वाले मिनी (छोटकू) सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा किया गया है, जिससे बाहर खाना-पीना अब काफी महंगा होने वाला है।

Chotu Cylinder Price Hike: 5 किलो वाले मिनी सिलेंडर के नए रेट, ₹261 प्रति सिलेंडर

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार तीसरे महीने कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत ₹3,000 के स्तर को पार कर गई है। छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी वालों और अकेले रहने वाले कामगारों के बीच लोकप्रिय 5 किलो वाले 'छोटकू' सिलेंडर की कीमतों में आई उछाल ने सभी को चौंका दिया है। नई कीमत के मुताबिक, दिल्ली में 5 किलो वाला FTL सिलेंडर अब करीब ₹810 के आसपास मिलेगा (विभिन्न स्रोतों के अनुसार इसमें स्थानीय करों के आधार पर मामूली अंतर हो सकता है)।

Commercial LPG Rate Hike: कमर्शियल गैस अब ₹3,000 के पार

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस साल की सबसे बड़ी वृद्धि देखी गई है। ₹993 की बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹3,071.50 हो गई है।

  • कोलकाता: ₹3,202
  • मुंबई: ₹3,024
  • चेन्नई: ₹3,237

इस भारी बढ़ोतरी का सीधा असर आपकी थाली पर पड़ने वाला है। होटल, रेस्तरां और ढाबों का खाना अब महंगा होना लगभग तय है, क्योंकि कमर्शियल गैस के दाम सीधे तौर पर लागत बढ़ा देते हैं।

घरेलू रसोई गैस के लिए राहत की खबर

इन सब के बीच राहत की बात सिर्फ उन 33 करोड़ परिवारों के लिए है जो 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। सरकार ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अभी भी ₹913 पर स्थिर बनी हुई है।

क्यों बढ़ रहे हैं 'छोटकू' और कमर्शियल सिलेंडर के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमतों में भारी अस्थिरता इसके पीछे की मुख्य वजह है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार दबाव में है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें हाल ही में $126 प्रति बैरल तक पहुँच गई थीं।

होमुर्ज संकट के चलते आयात खर्च बढ़ गया है। भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा विदेशों से मंगवाता है, इसलिए वैश्विक बाजार का असर गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडरों पर तुरंत दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+