दिल्ली: झील पार्क में खून से लथपथ पड़ा मिला यूपी का शख्स, गोली मारने वाले को खोज रही पुलिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय दिल्ली के थाना वेलकम इलाके के झील पार्क में एक शख्स का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उसके बाद शिनाख्त करते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। अधिकारियों ने बताया कि शख्स की पहचान 45 साल के जहीर के रूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश के इस्लाम नगर का रहने वाला था और दिल्ली के नबी करीम इलाके में रहकर नौकरी कर रहा था। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के थाना वेलकम इलाके में उसकी हत्या गोली मारकर की गई।

45 years-old man found dead in delhi jheel park

मृतक के भाई और भतीजे ने बताया कि जहीर करीब 3 महीने पहले दिल्ली के वेलकम इलाके में आया था। रविवार को जहीर अपनी बहन को देखने के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल आया था। उसके बाद किसने उसकी हत्या कर दी, यह नहीं पता है। ज़हीर के परिजनों का यह भी कहना है कि जहीर के बहुत सारे रिश्तेदार वेलकम इलाके में रहते हैं।

45 years-old man found dead in delhi jheel park

बावजूद इसके जहीर किसी के घर नहीं गया था। अब पुलिस उसके हत्यारों की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+