दोस्तों ने टॉयलेट में पीट-पीट मार डाला क्लासमेट को, पुलिस ने 3 छात्रों को किया अरेस्ट
नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के करावल नगर इलाके में स्थित जीवन ज्योति स्कूल में 14 साल के बच्चे की मौत के संबंध में पुलिस ने 3 छात्रों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली है। पुलिस के मुताबिक मृतक और अन्य 4 लोगों को बाथरूम में लड़ते हुए सीसीटीवी फुटेज में देख रहे हैं। उत्तरपूर्वी दिल्ली के डीसीपी अजीत के सिंगला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में को स्कैन किया था जिसमें मृतक और अन्य चार लड़के झगड़ा करते दिख रहे है।

छात्रों ने लड़ाई के दौरान तुषार को मुक्के मारे जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसे बाद लड़के उसको मारते रहे। इन सभी छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (मर्डर) मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को सुबह 9वीं कक्षा के 14 वर्षीय एक छात्र की टॉयलेट में लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त तुषार के रूप में हुई है। तुषार सादत नगर स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार सुबह वह रोज की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। वह स्कूल पहुंचा भी और करीब साढ़े दस बजे छात्रों ने उसे स्कूल के बाथरूम में पड़े देखा।
सूचना मिलने पर स्कूल प्रशासन उसे लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं इस मामले में स्कूल प्रशासन ने कहा था कि छात्र को बार-बार दस्त आ रहे थे। जिसकी वजह से वह अचेत हो गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि तुषार की मौत साढ़े दस हो गई थी, लेकिन स्कूल ने जीटीबी अस्पताल से इसकी सूचना 12 बजे दी गई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications