ट्रैफिक पुलिस ने काटा 23 हजार का चालान, तो स्कूटी का मालिक बोला-इतने की तो गाड़ी भी...
दिल्ली। ट्रैफिक के नए नियमों को तोड़ना अब जनता को काफी भारी पड़ सकता है। इसका एक ताजा उदाहरण देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है। यहां एक शख्स की स्कूटी का गुड़गांव पुलिस ने 23 हजार रुपये का चालान कट दिया। साथ पुलिस ने स्कूटी को भी सीज कर दिया। बता दें कि इस चालान की कॉपी भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं, स्कूटी मालिक का कहना है कि उनकी स्कूटी की कीमत फिलहाल 15 हजार रुपये है।

23 हजार रुपये का काटा चलाना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस शख्स का चलान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसका नाम दिनशे मदान है। दिनेश मदान दिल्ली की गीता कॉलोनी में रहता है। सोमवार को दिनेश किसी काम से गुड़गाव गए थे। जिला अदालत कॉम्पलेक्स के सामने स्थित सर्विस रोड पर उन्होंने हेलमेट उतार दिया। वहां पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उनसे गाड़ी के कागजात मांगे। कागजात न होने की स्थिति में पुलिस कर्मियों ने 23 हजार रुपये का चालान कर दिया।
स्कूटी की कीमत ही 15 हजार
दिनेश ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालान काटने के बाद स्कूटी को सीज कर दिया है। अब गाड़ी को कोर्ट से छुड़ाना होगा। उन्होंने बताया कि जिस स्कूटी का चालान हुआ उसकी मौजूदा कीमत ही 15 हजार रुपये है। ऐसे में वह चालान नहीं भरेंगे।
5 से 10 गुना तक हुई बढ़ोतरी
मोटर वीइकल ऐक्ट में किए गए संशोधनों के बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होनेवाले जुर्माने की राशि में अब 5 से 10 गुना तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसी वजह से पहले जो लोग महज 100 रुपये का चालान कटाकर चलते बनते थे, अब जब उन्हें 1000 रुपये का चालान कटवाना पड़ रहा है, तो उनके पसीने छूट रहे हैं। दिल्ली सरकार के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने रविवार से नए नियमों के हिसाब से चालान काटना तो शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications