'2000 का नोट दीजिए और 2100 का सामान पाएं', दिल्ली के दुकानदार का अनोखा बिजनेस IDEA

23 मई से बैंकों में 2000 रुपए का नोट बदलने के लिए कतारें लगनी शुरू हो चुकी हैं। इस बीच दिल्ली के एक दुकानदार ने अनोखा बिजनेस आइडिया निकाल लिया। कोई बोला आपदा में अवसर तो कोई बता रहा मौके पे चौका।

2000 Note Exchange

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपए के नोट को चलन से बाहर कर दिया है। लेकिन, ये नोट कानूनी निविदा के रुप में बने रहेंगे। आरबीआई ने साफ कहा है कि नोट को वापस करने के लिए 30 सितंबर तक बैंकों में जमा या बदला जा सकता है। ऐसे में 23 मई से बैंकों में 2000 रुपए का नोट बदलने के लिए कतारें लगनी शुरू हो चुकी हैं।

इसी बीच दिल्ली के एक दुकानदार के आइडिया ने आरबीआई की स्कीम को फेल तो कर ही दिया, साथ ही उसने अपनी बिक्री भी बढा ली। आइए बताते हैं दिल्ली के स्मार्ट दुकानदार का अनोखा बिजनेस आइडिया...

दरअसल, दिल्ली की एक दुकान के बाहर दुकानदार ने नोटिस लगाया। जिसमें लिखा है कि 2000 का नोट दीजिए और सरदार ए प्योर मीट शॉप जीटीबी, नगर से 2100 रुपए का सामान पाइए। इतना ही नहीं, नोटिस के साथ दो हजार के दो नोट में चिपके हैं। सोशल मीडिया में फोटो के वायरल होते ही अजब-गजब रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

कोई बोला आपदा में अवसर तो कोई बता रहा मौके पे चौका

सोशल मीडिया पर नोटिस का फोटो खूब छाया हुआ है। लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर आपको लगता है कि आरबीआई स्मार्ट है, तो फिर से सोचें क्योंकि दिल्ली वाले ज्यादा स्मार्ट हैं। अपनी बिक्री बढ़ाने का क्या ही अनोखा तरीका है। वहीं, दूसरे ने लिखा कि आपदा में अवसर असली हो गया। तीसरे ने लिखा कि मौके पे चौका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+