Delhi: बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 2 की मौत, 4 घायल
Delhi Factory Blast: दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत गई, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लाइटर बनाने की फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।
फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो लोगों की मौत गई है। वहीं बाकी 4 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद हैं।

फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
हादसे पर दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बवाना इलाके में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और 2 घायलों की हालत गंभीर है। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
धमाका हुआ, आग नहीं लगी
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में स्थित फैक्ट्री में विस्फोट के सूचना मिली। सिगरेट लाइटर स्क्रैप से प्लास्टिक के दाने बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में आग नहीं लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications