दिल्ली में पिछले 24 घंटे में पाए गए 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 1 की हुई मौत
नई दिल्ली, 15 नवंबर। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 16 नए कोविड पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं कोरोना के चलते एक मरीज की मौत हो गई। वहीं एक दिन 27 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
Recommended Video

दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात की जाए तो वर्तमान समय में 337 सक्रिय मामले हैं। वहीं अब तक 14,15,008 रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली में कोरोना से हुई मौतों की आंकड़ों पर गौर करें तो अब तब 25,095 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं अगर पूरे देश की बात की जाए तो वर्तमान समय में भारत में कोरोना के पीड़ितों की संख्या अभी 1 लाख से ज्यादा है। रोज नए मिल रहे मरीजों का आंकड़ा लगभग 10 हजार है। पिछले 3 दिनों में नए मरीजों की संख्या में कमी आई है और ठीक होने वालों की संख्या अत्यधिक हैकपिल शर्मा ने रणवीर सिंह को बताया सबसे बड़ा 'गैंगस्टर',सोनू सूद का भी उड़ाया मजाक, देखें Video
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 10,229 नए मामले सामने आए हैं। वहीं वर्तमान समय में देश भर में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या की बात की जाए तो उसमें गिरावट आई है। अब देशभर में कोरोना के सक्रिय मरीज 1,34,096 मरीज हैं और ठीक होने वालों की संख्या नए मिलने वाले मरीजों की तुलना में ज्यादा हुई है। रविवार को 11,926 मरीज डिस्चार्ज किए गए। जो कि काफी राहत भरी बात है।












Click it and Unblock the Notifications