दिल्ली पुलिस के 11 अधिकारियों का तबादला, स्पेशल कमिश्नर लेवल के अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
नई दिल्ली, सितंबर 25। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। ये सभी अधिकारी Commissioner of Police स्तर के है। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें दीपेंद्र पाठक, स्पेशल सीपी, इंटेलिजेंस का नाम शामिल है। उन्होंने स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन जोन -1 का जिम्म दिया गया है। वहीं रॉबिन हिबू, स्पेशल सीपी / सशस्त्र पुलिस को स्पेशल सीपी सशस्त्र पुलिस डिवीजन और प्रबंध निदेशक, दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के रूप में तैनात किया गया है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले
- इसके अलावा राजेश खुराना को स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले स्पेशल सीपी सेंट्रल जोन के पद पर तैनात थे। वहीं स्पेशल सीपी (Delhi Police Special Commissioner) वीरेंद्र सिंह को स्पेशल सीपी ट्रैफिक मैनेजमेंट डिवीजन सौंपा गया है। स्पेशल कमिश्नर मुक्तेश चंद्र स्पेशल का ट्रांसफर स्पेशल सीपी टेक्नोलॉजी, मीडिया सेल डिवीजन में किया गया है। पहले उनके पास ऑपरेशन एंड लाइसेंसिंग की जिम्मेदारी थी।
- स्पेशल कमिश्नर सुंदरी नंदा को स्पेशल सीपी ह्यूमन रिसोर्स डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह स्पेशल सीपी हेडक्वाटर में तैनात थीं। वहीं सतीश गोलचा को स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन जॉन-2 नई दिल्ली, साउदर्न और वेस्टर्न रेंज बनाया गया है। पहले वह स्पेशल सीपी साउदर्न रेंज थे।
- दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी डेविड को स्पेशल सीपी प्रोविजनिंग एंड फाइनेंस डिवीजन का पद सौंपा गया है। इससे पहले वो स्पेशल सीपी पी एंड एल वेलफेयर के रूप में काम कर रहे थे। स्पेशल सीपी नुजहत हसन को स्पेशल सीपी विजिलेंस एंड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन बनाया गया है। पहले वह स्पेशल सीपी वूमेन सेफ्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संजय सिंह को स्पेशल सीपी वेस्टर्न जॉन से स्पेशल सीपी लाइसेंसिंग एंड लीगल डिवीजन बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications