Delhi: तीन बदमाशों ने बाइक सवार से लूटे 1 लाख, पहले कुछ दूरी तक घसीटा, फिर बैग छीना
Delhi: दिल्ली के मंडोली इलाके में एक लाख रुपए की लूट और प्रगति मैदान टनल में दो लाख की लूट से पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली में आपराधिक घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं।
बेखौफ बदमाशों ने दिल्ली के मंडोली इलाके में पुलिस को खुलेआम चुनौती दी। दो बदमाशों ने एक बाइक सवार से करीब एक लाख की लूट की घटना को सरेआम अंजाम दिया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
जिसमें साफ नजर आ रहा है कि दो युवक बाइक में पीछे बैठे व्यक्ति से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, बैग के साथ कुछ दूरी तक युवक को घसीटते हुए ले गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

दरअसल, मामला 19 जून का है। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। वो भी तब, जब एक दिन पहले प्रगति मैदान टनल के अंदर दो लाख की लूट का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठते नजर आ रहे हैं। प्रगति मैदान टनल में 24 जून को लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Recommended Video
दिल्ली CM ने एलजी से की इस्तीफे की मांग
आपको बता दें कि दिल्ली में 6 महीने में एक के बाद एक हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल भी कानून व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर एलजी वीके सक्सेना को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। इतना ही नहीं प्रगति मैदान टनल मामले में तो सीएम केजरीवाल ने एलजी से इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications