देहरादून: गुस्से में बीवी ने पति का दबाया गला, फिर साड़ी से उसे लटकाया और चली गई बाजार

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बीवी ने अपने पति की हत्या कर दी और इस हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए हालातों को ऐसे दर्शाया कि पूरा शक उसके ऊपर से हट जाए। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हो गया। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी।

wife killed husband in Dehradun district of Uttarakhand

वारदात कैंट थाना क्षेत्र की है। कैंट थाना इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि 28 अगस्त रात करीब 9:50 मिनट पर एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि प्रकाश नगर बिंदाल कॉलोनी में एक युवक राम पुकार झा उर्फ पप्पू ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो राम पुकार का शव गोदी में रखकर उसकी पत्नी काजल रो रही थी। पास में ही एक साड़ी पड़ी हुई थी। बताया गया कि उसने इसी साड़ी से फांसी लगाई थी। लेकिन, पंचायतनामे के दौरान रामपुकार के गले पर आत्महत्या जैसे निशान नहीं दिखाई दिए। इससे पुलिस को संदेह हो गया।

पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी को पकड़ा तो खुला मामला
इसके बाद डॉक्टरों ने जब गले के निशान को देखा तो प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हुआ। इसके बाद जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो पता चला कि रामपुकार की मौत दम घुटने से हुई है। यानी उसकी किसी ने गला दबाकर हत्या की है। इस पर जांच हुई तो शक की सुई पत्नी काजल की ओर गई। इस शक को और बल उस समय मिला जब राम पुकार के मकान मालिक पप्पू ने पुलिस को तहरीर देते हुए हत्या का आरोप काजल पर लगाया। काजल से जब पूछताछ की गई तो उसने उस रात की सारी कहानी पुलिस के सामने बया कर दी।

शराब पीकर रोज पीटता था उसे
पुलिस पूछताछ में काजल ने बताया कि उसका पति शराब पीकर रोज उससे झगड़ा करता था। 28 अगस्त को दिन में भी उसने काजल को मारा पीटा था। इसके बाद रात को फिर वह कहीं से शराब पीकर आ गया और उससे मारपीट करने लगा। इस झगड़े में ही काजल राम पुकार के ऊपर बैठ गई और उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कमरे के कुंडे से साड़ी टांगकर चली गई बाजार
हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए महिला ने बड़े शातिराना ढंग से काम लिया। महिला ने ऊपर लगे कुंडे में साड़ी टांग दी और खुद बाजार चली गई। वहां से करीब आधे घंटे बाद लौटी तो कमरा खोलकर शोर मचा दिया कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+