उत्तराखंड: कोटद्वार जा रही बस खाई में गिरी, चार यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बैजरो से कोटद्वार जा रही जीएमओयू (गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन) की बस अचानक से खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 23 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Uttarakhand: Many people died after bus falls into gorge

जानकारी के अनुसार, हादसा एक बजकर 54 मिनट पर हुआ है। जीएमओयू (गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन) की एक बस बैजरो से कोटद्वार की तरफ आ रही थी। इसी दौरान रीठाखाल के समीप बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए और उन्‍होंने राहत बचाव अभियान शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 20 घायलों को खाई से निकाला।

पुलिस टीम ने अभी तक चार मृतकों के शव खाई से बाहर निकाले हैं। वहीं घायलों को भी रेस्क्यू किया गया। जिलाधिकारी धीराज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+