'मुझे एक मौके दें, फिर अन्य पार्टियों को वोट देना बंद कर देंगे', उत्तराखंड में बोले केजरीवाल

देहरादून, 21 नवंबर: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे। यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा बड़ा ऐलान करते हुए कहा, दिल्ली से पहली ट्रेन अयोध्या तीर्थयात्रा के लिए 3 दिसंबर से चलेगी। उतराखंड में हमारी सरकार बनेगी तो हम यहां भी तीर्थयात्रा योजना की शुरूआत करेंगे। ठीक वैसे ही मुस्लिम भाईयों के लिए अजमेर शरीफ और सिख भाईयों के लिए करतारपुर ले जाने की योजना बनाई जाएगी। केजरीवाल ने कहा, 2020 के चुनावों में मैंने दिल्ली में कहा था कि अगर मैंने काम नहीं किया होता तो मुझे वोट न दें। चुनाव से पहले यह कहने की किसी की हिम्मत नहीं है। आज मैं आपसे एक मौका देने के लिए कहता हूं, फिर आप अन्य पार्टियों को वोट देना बंद कर देंगे।

केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने पिछले 20-22 वर्ष में भ्रष्टाचार के अलावा क्या दिया। कांग्रेस कहती है कि भाजपा स्टिंग उनके पास है, भाजपा कहती है कांग्रेस का स्टिंग उनके पास है। अगर दोनों के स्टिंग एक दूसरे के पास हैं तो जिसकी सरकार हैं, वो सज़ा दें।

Recommended Video

    Uttarakhand में Auto-Taxi वालों से क्या बोले Arvind Kejriwal ? | Haridwar | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों से वार्ता के दौरान केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में हमारी सरकार बनी, इसका 70 फीसदी योगदान ऑटो वालों का है। एक ऑटो वाला पुलिस से लेकर सरकार को पैसा देता था। हमने ऑटो को लेकर सिस्टम बदल दिया। दिल्ली के कुछ ऑटो वालों के पास मेरा नंबर है। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के कुछ ऑटो वालों के पास मेरा नंबर है। भारत के इतिहास का पहला मुख्यमंत्री होगा जिसका नंबर ऑटो वालों के पास है और वे एक मैसेज करके कह सकते हैं कि मुझे यह परेशानी हो रही है। आप मेरा काम करा दो।

    उत्तराखंड के लोग मन बना चुके हैं कि राज्य में नई पार्टी को मौका देना चाहिए: केजरीवाल

    देहरादून पहुंचने पर केजरीवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के लोग भी मन बना चुके हैं कि राज्य में नई पार्टी को मौका देना चाहिए, तो आज हरिद्वार में हम लोगों से बातचीत करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि आज दिन में 1 बजे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

    uttarakhand election 2022 arvind kejriwal reached dehradun

    अरविंद केजरीवाल रविवार की सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आप प्रभारी मोहनिया और कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) भी मौजूद रहे। केजरीवाल हरिद्वार के लिए रवाना हुए। यहां वह हरिद्वार में शो रोड करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके बाद आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+