Vaibhav Sooryavanshi ने बल्ले से मचाई गजब की तबाही, छोटी पारी में भी दिखाया रौद्र रूप? कूटे इतने रन
Vaibhav Sooryavanshi, Sri Lanka A vs India A: दांबुला के रणगिरि इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार को इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई-नेशन ए सीरीज का एक बेहद अहम मुकाबला शुरू हुआ। इस मैच में श्रीलंका-ए ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया। सभी क्रिकेट फैंस और सिलेक्टर्स की नजरें एक बार फिर भारत के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं।
वैभव ने टीम को दी धमाकेदार शुरुआत (Vaibhav Sooryavanshi, Sri Lanka A vs India A)
हालांकि वैभव इस मैच में अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके, लेकिन क्रीज पर बिताए अपने कम समय में उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और 'इम्पैक्टफुल' खेल की गहरी छाप छोड़ी। कम ओवरों के क्रिकेट में रनों की संख्या से ज्यादा इस बात का महत्व होता है कि बल्लेबाज ने किस गति और मानसिकता से रन बनाए हैं। वैभव ने सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया को जो तेज शुरुआत दी, उसने पावरप्ले में विपक्षी गेंदबाजों के हौसले पस्त करने का काम किया।

चामिका करुणारत्ने के ओवर में कूटे 15 रन
मैच की शुरुआत में श्रीलंका-ए के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज के पहले ओवर में भारत के दोनों ओपनर्स प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी ने एक-एक रन लेकर संभलकर शुरुआत की। लेकिन असली रोमांच दूसरे ओवर में देखने को मिला। श्रीलंका के अनुभवी गेंदबाज चामिका करुणारत्ने ने जैसे ही लेग-साइड पर दिशाहीन गेंद फेंकी, वैभव ने उसे पूरी ताकत से फाइन लेग बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए भेज दिया। यह इस पारी में उनका पहला चौका था।
14 गेंदों में 21 रन बनाकर हुए आउट
इसके तुरंत बाद वैभव ने लेंथ को भांपते हुए सामने की तरफ (स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड) एक शानदार छक्का जड़ा। उन्होंने इस ओवर का अंत एक और चौके के साथ किया। करुणारत्ने के इस ओवर से भारतीय टीम के खाते में कुल 15 रन आए। वैभव सूर्यवंशी अपनी इस आक्रामक लय को आगे बढ़ाने के प्रयास में सहान अराचिगे की गेंद पर वानुजा सहान को कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले वैभव ने महज 14 गेंदों का सामना किया और 150 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल रहा। उनके आउट होने के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए अनुभवी ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर उतरे।
दांबुला में दोनों टीमों की कड़ी परीक्षा
दोनों टीमों के लिए फाइनल की राह आसान करने के लिहाज से यह मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। इससे पहले हुए मुकाबले में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 8 रनों से मात दी थी, जहां आखिरी ओवरों में बिखरने के कारण मेजबान टीम लक्ष्य के करीब आकर चूक गई थी। वैभव के पिछले प्रदर्शनों पर नजर डालें तो वे लगातार खुद में सुधार कर रहे हैं। श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले मैच में वे केवल 14 रन बना पाए थे, लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान-ए के खिलाफ उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ 44 रनों की पारी खेली थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंडिया-ए: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सुयांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अर्शद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर।
श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलमबागे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमासिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगाथास मथुलन, चामिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज।















Click it and Unblock the Notifications