Uttarakhand : आपदा राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में तैनात होगा हेलीकॉप्टर, CM ने दी स्वीकृति
देहरादून, 18 जुलाई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में दो महीने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने के लिए स्वीकृति दे दी है। अब अतिवृष्टि और अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत पहुंचााई जा सकेगी। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए है कि जब हेलीकॉप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हेलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकॉप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत न हो।

एमबीबीएस इंटर्न के मानदेय बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रुपए तीन हजार की किराए की दर को मंजूरी दी है। इस हेलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो महीने के लिए पिथौरागढ़ में तैनात किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपए कर दिया है। वर्तमान मानदेय की दर रुपए 7500 प्रतिमाह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने और पीड़ितों को त्वरित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में हमारे चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।
चार धाम यात्रा की नहीं होगी लाइव स्ट्रीमिंग
बता दें, इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि हमने सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है, क्योंकि वेदों में भी ऐसा नहीं लिखा गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में अब हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया जाएगा। बता दें, उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया था, लेकिन उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। अभी ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है। कोविड प्रोटोकॉल के साथ चार धाम यात्रा की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications