उत्तराखंड: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- बीसी खंडूरी को दी सच बोलने की सजा
Dehradun News, देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में आयोजित परिवर्तन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद बीसी खंडूरी की जमकर तारीफ की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीसी खंडूरी डिफेंस से जुड़ी संसदीय कमेटी के चेयरमैन थे लेकिन सच बोलने की वजह से उन्हें पीएम ने कमेटी से बाहर करने का काम किया। इस दौरान राहुल ने राफेल से लेकर किसानों और बेरोजगारी के सवाल भी उठाए। इस दौरान उन्होंने रैली में चौकीदार चोर है के नारे भी लगवाए।

अंबानी ने आजतक कोई हवाई जहाज नहीं बनाया
परिवर्तन रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीसी खंडूरी अपना सारा जीवन सेना को दिया। लेकिन जब उन्होंने संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक सवाल पूछा और सच बोला कि जिस तरह से सरकार को सेना की मदद करनी चाहिए, वह वहां नहीं है, तो उन्हे उस समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। वह यही नहीं रुके उन्होंने राफेल को लेकर अंबानी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि क्या अंबानी ने आजतक कोई हवाई जहाज बनाया है। कॉन्ट्रेक्ट मिलने से ठीक पहले अंबानी नई कंपनी खोलते हैं, उसी कंपनी को दुनिया का सबसे बड़ा राफेल का कॉन्ट्रेक्ट मिल जाता है।

न्यूनतम आमदनी कानून बनाएगी कांग्रेस
उत्तराखंड में लगातार बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भी राहुल ने मंच से सवाल दागे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह से बेरोजगार युवा परेशान हैं। उसी तरह किसान भी परेशान हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने देश के किसानों को साढे तीन रुपये दिन के हिसाब से दिए और भाजपा के सांसदों ने पूरे पांच मिनट ताली बजाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के निर्णयों के लिए सरकार को शर्म आनी चाहिए। राहुल ने कहा कि हमारी सरकार देश के हर नागरिक को न्यूनतम आमदनी देना सुनिश्चित करेगी। इस दौरान उन्होंने न्यूनतम आमदनी गारंटी के लिए कानून बनाने का ऐलान किया है।

पिता का आशीर्वाद लेकर आया हूं
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी आज कांग्रेस में शामिल हो गए है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश को मजबूत बनाएगी। कहा कि यहां आने से पहले मैंने अपने पिता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं सच्चाई के रास्ते पर चल सकता हूं मैंने कहा, 'हां'।

चित्रेश बिष्ट के परिजनों से मिले राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में अपने निवास पर मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट के परिवार से मुलाकात की। बता दें कि मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट ने 16 अगस्त को राजौरी जिले के जम्मू कश्मीर में एलओसी के पार आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी को डिफ्यूज करते हुए अपनी जान गंवा दी।
-
Parliament Session: 'आंख मारते हैं', राहुल गांधी पर क्यों बरसे Kiren Rijiju? याद आया 2018 -
Parliament Session: राहुल गांधी पर भड़के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, बताया- ‘प्रोपेगेंडा लीडर' -
Parliament Budget Session: 'आप अबोध बालक हो', संसद में हंगामे पर भड़के गिरिराज सिंह -
Gairsain Assembly Protest: बजट सत्र के बीच उत्तराखंड में बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया विधानसभा घेराव -
महंगाई, विजयपुर प्रकरण और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर बोले उमंग सिंघार, पेट्रोल-डीजल टैक्स घटाने की मांग -
Speaker No-Confidence Motion: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से इंडिया ब्लॉक ने क्यों खींचे हाथ? -
LPG Cylinder Shortage: एलपीजी संकट पर प्रियंका गांधी का सरकार पर प्रहार, बताया क्यों हो रही है गैस की किल्लत -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग












Click it and Unblock the Notifications