गर्मी से निजात पाने हिल स्टेशन मसूरी गए, कैंपटी फॉल के पास दर्दनाक हादसा, चार की मौत
Mussoorie News, मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कैम्पटी की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताया जा रहे है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को मसूरी-कैंपटी हाईवे पर दोपहर 12 बजे यूपी नंबर की एक कार कैम्पटी की तरफ जा रही थी। तभी वाइल्ड फ्लावर होटल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई से सभी घायलों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले बताया जा रहे हैं।
कार सवार लोगों के नाम:
मृतक:
असद पुत्र रिहान उम्र 10 साल
अनस पुत्र रिहान उम्र 5 साल
आहिशा पत्नी रिहान उम्र 28 साल
रिहान पुत्र मुशर्रफ उम्र 35 साल (सभी निवासी हाथीपुर मुरादाबाद)
घायल:
अर्श पुत्र अर्शद उम्र 10 साल
आहद पुत्र अर्शद उम्र 4 साल
अलीजा पुत्री अर्शद उम्र 3 साल
यासमीन पत्नी अर्शद उम्र 30 साल
अर्शद उम्र 35 साल (सभी निवासी नानका मुरादाबाद)












Click it and Unblock the Notifications