नीलकंठ महादेव के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर हाथी का हमला, एक युवक की मौत

Dehradun news, देहरादून। हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व की गोहरी रेंज में महाशिवरात्रि पर नीलकंठ महादेव पर जलाभिषेक कर पैदल मार्ग से रात के अंधेरे में लौट रहे नई दिल्ली के श्रद्धालुओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गईं जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

one died after elephant attacked devotees on occasion of mahashivratri

राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के वन रेंजर दिनेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि दिल्ली करोल बाग एरिया से श्रद्धालुओं का दल जिसमें करीब 12 लोग शामिल थे। महाशिवरात्रि के दिन नीलकंठ पैदल मार्ग से जलाभिषेक के लिए नीलकंठ महादेव मंदिर गए थे। मंगलवार की सुबह करीब 3:00 बजे जलाभिषेक कर और जयकारे लगाते हुए ये दिल्ली का दल नीचे पैदल मार्ग से मुख्य मार्ग की ओर उतर रहा था। बताया कि जैसे ही दिल्ली का दल मुख्य मार्ग के नीचे अंधेरे में खड़े हाथी ने दल पर हमला कर दिया।

हाथी की चपेट में ऋषभ कुमार (21 वर्ष) को पटक कर मार दिया जबकि रामेश्वर नगर दिल्ली निवासी प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले से घबराये अन्य श्रद्धालु जान बचाकर भागे। सूचना मिलते राजाजी की टीम और लक्ष्मण झूला पुलिस पहुंची। शव को लक्ष्मण झूला पुलिस ने कब्जे में लिया। घायल को एम्स में भर्ती कराया गया है। लक्ष्मण झूला पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों और घायल श्रद्धालु दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+