मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत को बनाया बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य
Dehradun News, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के कुछ नेताओं को विभागीय दायित्व सौंपे हैं। इसमें सबसे चौकाने वाला नाम है अनंत का। अनंत उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे है। उन्हें बदरी नाथ केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य बनाया गया है। यह एक तरह से राजनीतिक पद है। बता दें कि मुकेश अंबानी परिवार की बद्रीनाथ मंदिर से गहरी आस्था के चलते भाजपा सरकार ने अनंत अंबानी को मंदिर समिति का सदस्य बनाया है।

बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सत्ता में आने के पौने दो साल बाद दिसंबर 2018 में 14 दायित्वधारियों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद कार्यकर्ता उम्मीद जता रहे थे कि मुख्यमंत्री जल्द दूसरी सूची जारी करेंगे। सूची आने में हुई देरी से कई भाजपा नेताओं ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व से नाराजगी भी जताई थी। अब लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन ने कैबिनेट व राज्यमंत्री पद के समकक्ष दायित्वों की दूसरी सूची जारी कर दी। दो भाजपा नेताओं पूर्व सांसद बलराज पासी और ज्योति प्रसाद गैरोला को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, जबकि 17 को राज्य मंत्री का। इसके अलावा विभिन्न निगमों और आयोगों में 32 लोगों को सदस्य बनाया गया है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को बदरीनाथ मंदिर समिति का सदस्य बनाया है।

कैबिनेट मंत्री स्तर
बलराज पासी : उपाध्यक्ष प्रथम, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष द्वितीय, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
राज्य मंत्री स्तर
जितेंद्र रावत मोनी : उपाध्यक्ष, राज्य युवा कल्याण परिषद
डॉ.कल्पना सैनी : उपाध्यक्ष. अन्य पिछड़ा आयोग
लेफ्टिनेंट केडी भोटिया : अध्यक्ष, गोरखा कल्याण परिषद
कर्नल सीएम नौटियाल (रि) : उपाध्यक्ष, राज्य सैनिक कल्याण परिषद
आचार्य शिव प्रसाद मंमगाईं : उपाध्यक्ष, चार धाम परिषद
अव्वल सिंह बिष्ट : उपाध्यक्ष, भागीरथी घाटी विकास परिषद
रामकृष्ण रावत : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद
मूरत राम शर्मा : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद
एसपी चमोली : उपाध्यक्ष, अर्द्धसैनिक कल्याण परिषद
भगत राम कोठारी : अध्यक्ष, गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड
रविंद्र कटारिया : उपाध्यक्ष, द्वितीय पशु कल्याण बोर्ड
अमी चंद वाल्मीकि : अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आयोग
अजय राजौर : उपाध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आयोग
मजहर नईम नवाब : उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग
कृष्ण कुमार सिंघल : उपाध्यक्ष, जीएमवीएन
रेनू अधिकारी : उपाध्यक्ष, केएमवीएन
अशोक खत्री : उपाध्यक्ष, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति
आयोग और निगमों में सदस्य
अल्पसंख्यक आयोग : असगर अली, राव कालेखां, अब्दुल हफीज, हेमंत जोजफ, मास्टर शकील, संतोष नागपाल, तसलीम और गुलाम मुस्तफा।
सफाई आयोग : जयपाल वाल्मीकि, साकेत वाल्मीकि, विपिन चंचल और विनोद कुमार।
जीएमवीएन : लोकेंद्र सिंह बिष्ट, अंजली खंडेलवाल, आशुतोष वर्मा, चंद्रप्रकाश, राजेश कुमार, रोहित और पुष्पा बड़थ्वाल।
केएमवीएन : कमल जिंदल, तारादत्त पांडेय, कुंदन बिष्ट और राम सिंह कोरंगा।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में सदस्य
अनंत अंबानी, इंद्रमणी गैरोला, चंद्रकला ध्यानी, अनिल कंसल, रामसूरत नौटियाल, ऋषि सती, अरुण मैठानी, धीरज पंचभैया मोनू, राजपाल सिंह पुंडीर।












Click it and Unblock the Notifications