Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गर्लफ्रेंड वंदना संग मिर्जापुर-2 के रॉबिन उर्फ प्रियांशु ने रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें

देहरादून। मिर्जापुर-2 वेब सीरीज में बेहद शांत स्वभाव का किरदार निभाने वाले रॉबिन उर्फ प्रियांशु पेनयुली शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रियांशु पेनयुली ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्टर वंदना जोशी संग गुरुवार (26 नवंबर) को सात फेरे लिए है। दोनों की शादी कोविड-19 की गाइडलाइन्स को ध्यान में रखते देहरादून में हुई है। इस शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल हुए। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

ब्लक पिंक शेरवानी में नजर आए प्रियांशु

ब्लक पिंक शेरवानी में नजर आए प्रियांशु

शादी में दूल्हा-दुल्हन ने मैचिंग कपड़े पहने है, जहां प्रियांशु पेनयुली ब्लक पिंक कलर की शेरवानी में नजर आए तो वहीं वंदना इसी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रियांशु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वंदना को एक स्पोर्टी माउंटेन बाइक पर बिठाकर ले जा रहे हैं।

सोशल मीडिया वायरल हुई शादी की तस्वीरे

सोशल मीडिया वायरल हुई शादी की तस्वीरे

उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अपनी खूबसूरत पत्नी को ले जा रहा हूं और हम साथ में जा रहे हैं एक बहुत खूबसूरत नई शुरुआत करने।' वीडियो में वंदना कैमरा को फ्लाइंग किस देती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में शादी के दौरान के कुछ खूबसूरत लम्हों को भी कैमरा में कैद किया गया है।

जयमाला की तस्वीर भी आई सामने

जयमाला की तस्वीर भी आई सामने

वायरल हो रही फोटोज में दोनों की जयमाला की तस्वीर भी है जिसमें वंदना प्रियांशु को माला पहनाती नजर आ रही हैं। शादी के बाद की ये तस्वीर भी काफी लाइक और शेयर की जा रही है जिसमें दोनों पति-पत्नी शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। दोनों ने पिंक एंड गोल्डन कलर का आउटफिट लिया है, जहां वंदना का लहंगा तस्वीरों में कमाल का लग रहा है।

फैन पेजों पर आई ये तस्वीरे

फैन पेजों पर आई ये तस्वीरे

शादी के फंक्शन्स की तस्वीरे प्रियांशु और वंदना ने तो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा शेयर नहीं कीं लेकिन फैन पेजों पर दोनों की तस्वीरें आती रहीं। वेडिंग फंक्शन के दौरान की तस्वीरों में दोनों पीले रंग के कपड़े पहने कैमरा को पोज देते दिखाई पड़ रहे हैं। वंदना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मेहंदी के दिन अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'और ये शुरू हो गया है। मेहंदी की रात।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+