पिथौरागढ़: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, फौजी समेत चार की मौत

Pithauragarh News, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुरुवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक आल्टो कार साढ़े तीन सौ मीटर खाई में गिर गई। हादसे में फौजी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कार के परखचे उड़ गए।

Four people die in road accident

जानकारी के अनुसार, हादसा धारचूला के कालिका-खुम्ती मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल के पास हुआ है। बता दें कि एक आल्टो कार कालिका से बजानी जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर लगभग साढ़े तीन सौ मीटर खाई में गिर गई। हादसे में बजानी निवासी सैनिक मोहित तितियाल (23), केशव दत्त (24), मनीष (16) की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार विनोद (18) गंभीर रूप से घायल था। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में मोहित सेना का जवान था, जो इन दिनों छुट्टी में घर आया था। हादसे की सूचना पर शाम करीब चार बजे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों को खाई से बाहर निकालने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+