फटी जींस के बाद 'हाफ कट' पर सीएम तीरथ सिंह रावत की विवादित टिप्पणी, कहा- 'पढ़ने आई हो, बदन दिखाती हो'
देहरादून। अचानक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौरे पर शपथ लेने वाले तीरथ सिंह रावत अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल, मंगलवार (16 मार्च) को एक कार्यक्रम के दौरान तीरथ सिंह रावत ने लड़कियों की घुटनों पर से फटी जींस को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिली रही है। तो वहीं, बॉलीवुड से लेकर विपक्ष महिला नेताओं ने भी उनकी जमकर आलोचना की है। हालांकि, इससे बेपरवाह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने लड़कियों के कपडों को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

यूनिवर्सिटी में पढ़ने आये हो, और अपना बदन दिखा रहे हो: तीरथ सिंह रावत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नजर आ रहा है। हालांकि, ये वीडियो कब का इस बारे में हिंदी वन इंडिया को पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने कॉलेज के वक्त का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि उस वक्त एक लड़की चंडीगढ़ से कॉलेज में पढ़ने आई थी जो हाफ कट ड्रेस पहनती थी और लड़के उसके पीछे पड़ गए थे। रावत ने कहा कि, 'यूनिवर्सिटी में पढ़ने आई हो और अपना बदन दिखा रही हो, क्या होगा इस देश का।
फटी जींस पहनने वाली महिलाओं के संस्कार पर उठाया सवाल
आपको बता दें कि मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत फटी जींस पहनने वाली महिलाओं के संस्कार पर उठाया सवाल थे। उन्होंने कहा, 'मैं पिछले दिनों एक कार्यक्रम के लिए बाहर गया था और आते समय जब जहाज में बैठा तो मेरे पड़ोस में एक बहनजी बैठी थीं। जब मैंने उनकी तरफ देखा तो नीचे गमबूट थे, जब और ऊपर देखा तो घुटने फटे थे...हाथ देखे तो कई कड़े थे। उनके साथ दो बच्चे थे। मैंने पूछा, बहनजी कहां जाना है, बोलीं- दिल्ली जाना है। मैंने पूछा हसबैंड कहां है, बोलीं- जेएनयू में प्रोफेसर हैं। मैंने पूछा- आप क्या करती हैं, बोलीं- मैं एनजीओ चलाती हूं। एनजीओ चलाती हैं, घुटने फटे दिखते हैं, समाज के बीच में जाती हो, बच्चे साथ में हैं, क्या संस्कार दोगी?'

तीरथ सिंह रावत के बायन पर छिड़ा विवाद
सीएम तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के पहनावे के ऊपर कमेंट कर 'ओखली में सिर' दे दिया है। उन्होंने महिलाओं की फटी जींस पहनने को लेकर कमेंट क्या किया ट्विटर पर #RippedJeansTwitter ट्रेंड करने लगा। तो वहीं, सीएम तीरथ सिंह रावत के इस बयान पर अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा समेत अभिनेत्री गुल पनाग ने ट्विटर पर फटी जींस पहने अपनी तस्वीर साझा की है। कई लोगों ने फटी जींस में कंगना रनौत की फोटो भी साझा की है। वहीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रावत के बयान का विरोध करते हुए फटी जींस में अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications