CM धामी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- जब CDS रावत का अंतिम संस्कार हो रहा था, तब एक पार्टी मना रही थी जश्न

देहरादून, 12 दिसंबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सीडीएस रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, एक पार्टी जश्न मना रही थी। उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे केवल शारीरिक रूप से मौजूद थे, उनकी आत्मा कहीं और थी। 55 साल तक राज करने वाले परिवार में शहीदों के लिए कोई भावना नहीं है।

Recommended Video

    Pushkar Singh Dhami ने CDS Bipin Rawat को लेकर Congress पर क्यों बोला हमला? | वनइंडिया हिंदी
    CM Pushkar Dhami laid foundation stone of various development schemes in Pauri Garhwal

    उत्तराखण्ड विकास के नए आयामों को छू रहा होगा

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "आज लगभग 90 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन हुआ है। हम युवाओं की प्रतिभाओं का राज्य हित में उपयोग करना चाहते हैं। हमने सरकारी विभागों के अनेक रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं और उन्हें जल्द से जल्द भरने का निर्णय लिया है। आगे भी जिन विभागों में रिक्त पद होंगे उन पर भर्तियां निकाली जाएंगी।'' हम चाहते हैं कि प्रदेश के युवा मात्र डिग्री प्राप्त करने तक सीमित ना रहें बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से वह रोजगार देने वाले भी बनें। प्रधानमंत्री की अपेक्षा अनुसार हम जब उत्तराखण्ड के राज्य गठन का 25 वां वर्ष मना रहे होंगे, तब उत्तराखण्ड विकास के नए आयामों को छू रहा होगा।

    'हम ऐसी पार्टी को कभी नहीं भूल सकते, जिन्होंने सैनिकों के साथ छल किया'

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के बाद लंबे समय तक देश में सिर्फ एक पार्टी, एक परिवार का शासन रहा। जब पूरा देश शोकाकुल था तब कुछ लोग नृत्य करने में मग्न थे। ऐसे लोगो को शर्म आनी चाहिए। हम ऐसी पार्टी को कभी नहीं भूल सकते जिन्होंने देश और देश के सैनिकों के साथ हमेशा छल किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सीडीएस रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, एक पार्टी जश्न मना रही थी। उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे केवल शारीरिक रूप से मौजूद थे, उनकी आत्मा कहीं और थी। 55 साल तक राज करने वाले परिवार में शहीदों के लिए कोई भावना नहीं है।

    धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने हर संभव प्रयास किया है कि राज्य के चहुमुखी विकास के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में राज्य को उत्कृष्ट बनाएं। बोधिसत्व कार्यक्रम श्रृंखला के तहत हम उत्तराखण्ड के गांवों से पलायन को रोकने और गांवों में हर प्रकार की सुविधा को स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य योजना तैयार कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+