गंगा जल छिड़कते ही मुसलमान से हिंदू बन गई महिला!

देहरादून। एक महिला जिसे प्रेम के जाल में फंसा कर अगवा किया, धर्म परिवर्तन कर हिंदू से मुसलमान बनाया गया। करीब छह महीने बाद महिला बरामद हुई और उस पर गंगा जल छिड़का गया तो वह वापस हिंदू बन गई। यह अजब-गजब घटना उत्तराखंड की है।

इस कहानी की शुरुआत छह महीने पहले हुई जब उत्तराखंड के उत्तरकाशी के मनेरी पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ। गुमशुदा महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई है। वह अपने साथ 30 हजार रुपए और गहने लेकर गई है। पुलिस ने उससे पूछा कि उसे किस पर शक है, तो पति ने पास के इलाके में रहने वाले नजाकत पर शक जताया।

पुलिस ने कार्रवाई शुरु की, लेकिन शुरुआती महीनों में सफलता नहीं मिली। लेकिन पिछले सप्ताह पुलिस को सुराग मिला तो महिला को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बरामद किया। पुलिस महिला को वापस उत्तराखंड लेकर आयी। पुलिस ने महिला के पति को इस बारे में सूचना दी। पति थाने पहुंचा तब महिला ने अपनी आप-बीती सुनायी।

महिला ने बताया कि वह नजाकत के प्यार में पागल हो गई थी, इसीलिये उसने उसके साथ भाग कर शादी करने का कदम उठाया। नजाकत उसे उत्तराखंड से गाजियाबाद और फिर बिजनौर ले गया। इस बीच उसने महिला का धर्म परिवर्तन कराकर मुसलमान बनाया। नजाकत उसके सामने शादी का प्रस्ताव भी रख चुका था, लेकिन इस बीच उसकी असलियत सामने आने लगी। दोनों के बीच झगड़ा भी होने लगा। महिला की यहां तक की कहानी किसी लव जेहाद से कम नहीं थी।

पढ़ें अजब-गजब खबरें

खैर अजब-गजब नजारा तो तब देखने को मिला जब मनेरी पुलिस थाने में लायी गई महिला के बारे में स्थानीय एबीवीपी और भाजपा नेताओं को पता चला तो वो भी पुलिस स्टेशन पहुंच गये। धर्म परिवर्तन किये जाने का विरोध करने लगे। लेकिन महिला का पति उससे बेहद प्यार करता था, वो उसे अपनाना चाहता था, लेकिन स्थानीय नेताओं ने महिला को अपवित्र करार दे दिया। इसी बीच नेताओं ने महिला का शुद्धीकरण कराने का सुझाव दिया।

फिर क्या था, महिला का पुलिस थाने में ही गंगा जल छिड़क कर शुद्धीकरण किया गया। यानी एबीवीपी नेताओं की नजर में महिला गंगा जल छिड़कने के बाद वापस हिंदू बन गई। और तब उसके पति ने भी उसे अपना लिया। मजेदार बात यह है कि यह सब थानेदार साहब के सामने हुआ।

हम आपको बताना चाहेंगे कि डीजीपी (कानून व्यवस्था) आर एस मीणा ने थाने के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+