उत्तराखंड चुनाव की तैयारी पूरी, सोमवार को होगा मतदान, यहां लें उम्मीदवार, वोटर, वोटिंग सेंटर्स की पूरी डिटेल

उत्तराखंड की 70 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। कल यानी सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इस बार विधानसभा चुनाव में 632 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें से 570 पुरुष और 62 महिलाएं हैं।

देहरादून, 13 फरवरी। उत्तराखंड की 70 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। कल यानी सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इस बार विधानसभा चुनाव में 632 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें से 570 पुरुष और 62 महिलाएं हैं।

Recommended Video

      Uttarakhand Election 2022: Poll parties का बूथों तक पहुंचने के लिए संघर्ष | वनइंडिया हिंदी
      Uttarakhand

      प्रदेश में मतदाताओं की संख्या की बात करें तो उत्तराखंड में 81 लाख, 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें से 82 लाख 38 हजार 890 पुरुष मतदाता हैं जबकि 39 लाख 32 हजार 995 महिला मतदाता हैं और 288 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए प्रदेश में 11 हजार 697 पोलिंग सेंटर्स बनाए गए हैं। प्रदेश की 70 निर्वाचन सीटों के लिए चुनाव आयोग ने कुल 150 आदर्श और 100 सखी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इन पोलिंग बूथ पर महिला मतदान अधिकारी तैनात रहेंगे।

      यह भी पढ़ें: बिहार में सभी तरह की कोरोना पाबंदियां खत्म, सीएम नीतीश कुमार ने किया ऐलान

      किस बूथ पर कितने मतदाता
      हरिद्वार की खानपुर विधानसभा के नगला इमरती मतदान केंद्र पर सर्वाधिक 1248 मतदाता हैं। जबकि जसपुर के गढ़ी नेगी मतदान स्थल पर 1248 मतदाता हैं। कोटद्वार विधानसभा के ढिकाला पोलिंग बूथ पर सबसे कम मात्र 14 मतदाता हैं। प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव हो इसलिए प्रदेश में तकरीबन 40000 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+