कांग्रेस को 440 वोल्ट का करंट देकर भाजपा में शामिल हुए सतपाल महाराज

पढ़ें- सचिन ने ले लिया संन्यास पर आडवाणी ने क्यों नहीं?
प्रेसवार्ता में सतपाल ने कहा जब महाभारत में राजसू यज्ञ हुआ था तो जूठी पत्त्लें उठाने का काम दिया गया था। हमारे उत्तराखंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। प्राकृतिक आपदा के बाद महज मुअावजा देकर केंद्र सरकार ने पल्ला झाड़ लिया। किसी का पुनर्वास नहीं किया। केदारनाथ-बद्रीनाथ खाली हो गया, तमाम अन्य पहाड़ी क्षेत्र खाली हो गये। वहां लोगों को पहाड़ों पर बसाना होगा, उनकी वेदना सुननी होगी। सतपाल ने कहा कि पहाड़ के लोगों की अनदेखी होती रही है जो अब और बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
सत्पाल उत्तराखंड की जानी-मानी शख्सियत हैं। सतपाल के कांग्रेस से अलग होने की एक वजह यह भी बतायी जा रही है, कि कांग्रेस ने उनके बेटे को टिकट देने से इंकार कर दिया था। इस मौके पर राजनाथ ने कहा कि सतपाल के आने से बीजेपी को उत्तराखंड में मजबूती मिली है।












Click it and Unblock the Notifications