कांग्रेस विधायक की शर्मनाक करतूत, दफ्तर में डांसर के ठुमकों के लूट रहे हैं मजे, वीडियो वायरल
देहरादून। उत्तराखंड के बागी कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का विवादों से गहरा नाता है। आए दिन वो सूर्खियों में छाए रहते हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही सियासी माहौल गरमा गया है।

वीडियो विधायक के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय का है। जहां वो डांसर के ठुमकों को देखने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक जी कैसे कामकाज छोड़ महिला डांसर के ठुमकों में बिजी है।
इस वीडियो को वायरल होने के बाद अपनी सफाई में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का कहना है कि यह वीडियो छह माह पुराना है। और इस डांस के माध्यम से वो लोक नृत्य को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने सफाई दी है कि उनके बेटे के जन्मदिन पर कुछ रागिनी के कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करना चाहते थे। इसी कार्यक्रम को लेकर कलाकार अपनी प्रस्तुति देने आए थे।












Click it and Unblock the Notifications