उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की 50 उम्मीदवारों की सूची, इन्हें मिला टिकट
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है।
देहरादून। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 50 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सूची में हरिद्वार से अंजू मित्तल, रुद्रप्रयाग से सुजीत लाल टम्टा, नैनीताल के हल्द्वानी से मो0 शकील अहमद, भीमताल से तारादत्त पाण्डेय, बागेश्वर से बसंत कुमार, उधम सिंह नगर के खटीमा से नरेश राणा को टिकट दिया है।

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। उत्तराखंड में 2017 का विधानसभा चुनाव 15 फरवरी को होगा और मतगणना 11 मार्च को की जाएगी। उत्तराखंड चुनाव एक चरण में ही पूरा किया जाएगा। इसमें नोटिफिकेशन की तारीख 20 जनवरी है और नोटिफिकेशन की आखिरी तारीख 27 जनवरी है। वहीं नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 28 जनवरी को होगी और नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 जनवरी निर्धारित की गई है। बसपा की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाकी 20 सीटों के लिए अगली सूची जल्द ही जारी की जाएगी। ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2017: बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications