उत्तराखंड संकट- बागी विधायकों को कोर्ट ने ठहराया अयोग्य

नई दिल्ली। उत्तराखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच उत्तराखंड हाई कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोर्ट ने नौ बागी विधायकों को कल होने वाले फ्लोर टेस्ट के लिए अयोग्य करार दिया है। कोर्ट ने नौ बागी विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई करते हुए स्पीकर के फैसले को बरकरार रखा है।

उत्तराखंड फ्लोर टेस्ट में मायावती के सहारे टिकी हरीश रावत की नांव

 9 uttarakhand rebel congress MLA to remain suspended says high court

सभी विधायक जो कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं उन्हें कल होने वाले फ्लोर टेस्ट में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा। हालांकि सभी नौ विधायकों ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की गंभीरता और समय की कमी को देखते हुए दोपहर 12.30 बजे इसपर सुनवाई करेगी।

हाई कोर्ट के फैसले के बाद हरीश रावत को राहत तो जरूर मिली होगी लेकिन अब निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है। इस फैसले के बाद हरीश रावत के घर के बाहर उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।

इस फैसले के बाद हरीश रावत ने कहा कि मैं कल होने वाले फ्लोर टेस्ट के लिए आशांन्वित हूं और मुझे उम्मीद है कि लोग लोकतंत्र के लिए वोट करेंगे। उन्होंने इस सियासी संकट के लिए एनडीए सरकार और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोग राजनैतिक ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+