चमोली में भयानक हादसा, खाई में गिरी बस, 17 लोगों की मौत

अब तक कि जानकारी के मुताबिक बस में कुल 35 लोग सवार थे। यात्रियों को लेकर ये बस हरिद्वार से घाट आ रही थी। दुर्घटना दोपहर के 12 बजकर 50 मिनट की है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। अब तक 12 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
हैरानी की बात ये है कि अब तक एक हफ्ते में राज्य में 3 बड़े सड़क हादसे हो चुके है। इससे पहले बुधवार को एक टाटा सूमो के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई थी जबकि गुरुवार को बदरीनाथ हाईवे पर साकणीधार में रोडवेज बस खाई में जा गिरी। जिसमें 13 लोगों मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications