मलेशिया में उत्तराखंड के 11 युवक बनाए गए बंधक
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) मलेशिया में नौकरी के लिए गए उत्तराखण्ड के 11 युवकों के पासपोर्ट छिन लिए गए हैं। उन्हें अवैध रूप से बंधक बना या हुआ है। उत्तराखंड में इसले को लेकर बहुत चिंता और गुस्सा है।
विदेश में नौकरी करके पैसे कमाने की हसरत लिये मलेशिया में नौकरी करने गये टिहरी के मूर्ति सिंह, अरविन्द सिंह, चम्पावत के कमल सिंह, अरविन्द नेगी, विजय पाल सिंह, सजेन्द्र प्रसाद व राकेश सिंह, रुद्रप्रयाग के बृज मोहन, महेन्द्र सिंह नेगी, रायहरन सरकार, मुस्तार हुसैन आदि 11 उत्तराखण्डियों को नौकरी पर रखने वाले नियोक्ता ने ही इन युवाओं के पासपोर्ट कब्जा कर उनको बंधुआ मजदूर बना कर प्रताडित कर रहे है।
रावत ने लिखा स्वराज को पत्र
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मामले की गंभीरता समझते हुए तुरंत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिख कर इनको भारत लाने की मांग की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कार्यरत उत्तराखण्ड के स्थानीय आयुक्त शंकरदत्त शर्मा को युवकों के पासपोर्ट नम्बर सहित अन्य दस्तावेज विदेश मंत्रालय व मलेशिया स्थिात भारतीय उच्चायुक्त को भेज कर युवकों की सुरक्षित वापसी तथा रहने खानें की उचित व्यवस्था का अनुरोध भी किया है।
हरीश रावत के पीए और शराब कारोबारी का स्टिंग होगा दफन
मामला सुलझाया जाए
जानकारी मिली है कि इन युवकों को बंधक बनाये जाने से उत्तराखण्ड समाज के अनेक संगठनों ने प्रदेश सरकार से इस मामले को प्रमुखता से सुलझाने की मांग की।
मलेशिया में नौकरी के लिए गए उत्तराखण्ड के 11 युवकों के पासपोर्ट छिन लिए गए हैं। उन्हें अवैध रूप से बंधक बना या हुआ है। उत्तराखंड में इसले को लेकर बहुत चिंता और गुस्सा है।













Click it and Unblock the Notifications