दरभंगाः भीख मांगने वाली शादीशुदा महिला से गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हैवानियत का मामला सामने आया है, जहां गुरुवार को भीख मांगकर गुजारा करने वाली शादीशुदा महिला से गैंगरेप की घटना घटी है। पीड़िता 20 वर्षीया शादीशुदा युवती सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाने की इंचार्ज मीनू कुमारी मौके पर पहुंची। पुलिस को दिये बयान में पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा है और भीख मांगकर गुजर-बसर करती है। गुरुवार को वह ऑटो से कमतौल भीख मांगने आई थी।

misdeed with married woman police registered fir

इसके बाद भीख मांगकर वह पैदल लौट रही थी। इसी दौरान दिन के करीब साढ़े 11 बजे गाछी के पास तीन लड़के उसे पकड़कर जबरदस्ती जंगल की तरफ ले गए। वहां दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया और तीसरे युवक ने उसके साथ रेप किया। वह जैसे-तैसे आरोपितों के चंगुल से निकलकर कमतौल-बसैठा एसएच-75 पर भागकर आई और शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर वहां काफी लोग जमा हो गए।

सभी ने तीनों युवकों को भागते हुए देखा। इसके बाद सूचना पर कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलम भी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। उपस्थित लोगों एवं दुकानदारों ने पुलिस को तीनों युवकों के नाम बताये। उनके मुताबिक तीनों आरोपित कमतौल निवासी राहुल कुमार, अजीत कुमार और गौतम कुमार हैं। महिला थाने की पुलिस पीड़िता का बयान लेकर उसे मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच ले गई। कमतौल थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+