चित्रकूट: मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या, एक संदिग्ध गिरफ्तार
चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट में गुरुवार देर रात बदमाशों ने मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में महंत के ड्राइवर को भी गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने महंत अर्जुनदास की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटनास्थल का भी निरीक्षण कर लिया है। बताया जा रहा है मंदिर की महंती को लेकर विवाद चल रहा है। परिजनों ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। अन्य की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दें, मंहत अर्जुनदास की हत्या के पहले बीती एक जनवरी को मानिकपुर के रानीपुर में एक ग्रामीण अंतिम लाल कुशवाहा की अपहरण के बाद बदमाशों ने हत्या कर दी थी। उसके बाद राजापुर थाना क्षेत्र के लमियारी में एक वृद्ध की हत्या और सपा नेता भरत दिवाकर द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर शव बरुआ डैम में ठिकाने लगाते वक्त खुद की डूब जाने की घटना सामने आ चुकी है। हालांकि, अभी तक सपा नेता का शव बरामद नहीं किया जा सका है, जबकि पत्नी नमिता का शव बरामद किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications