एक पति, तीन पत्नियां और करवाचौथ... 13 साल पहले 3 बहनों से शादी करने वाले शख्स की क्या है कहानी?

Chitrakoot News: करवा चौथ व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर (रविवार ) यानी आज मनाया जाएगा। चित्रकूट निवासी कृष्णा के लिए करवाचौथ तीन गुनी खुशियां लेकर आया है। क्योंकि उनकी तीनों पत्नियों ने उनकी लंबी उम्र के लिए एक साथ करवा चौथ का व्रत रखा है।

इसी बीच मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर मौजूद चित्रकूट का एक परिवार काफी चर्चा में है। यहां एक पति की तीन पत्नियों ने एक साथ अपना करवा चौथ का व्रत रखती है। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Karva Chauth fast one husband has three wives

जानकारी अनुसार तीनों पत्नियां आपस में सगी बहने हैं। तीनों बहने एक साथ ही एक घर में रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा उन्होंने पहली बार देखा कि एक पति की तीन पत्नियां हैं और तीनों आपस में मिलजुल कर रहती है।पिंकी,शोभा और रीना नाम की इन तीनों बहनों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री ले रखी है।

तीनों बहनें 13 साल पहले एक साथ पति के रूप में कृष्णा से विवाह किया था। पत्नियां अपने पति को राजा दशरथ का अवतार मानती हैं। तीनों बहनों के दो-दो बच्चे हैं।

चित्रकूट में रहने वाली तीनों सगी बहनें अपने पति को एक दिव्य पुरुष मानती हैं। तीनों पत्नियों का कहना है कि महाकाली से मिली शक्ति के दम पर वो पूरी दुनिया को यह मिसाल देना चाहती हैं कि अगर महिला चाहे तो वो एक सामान्य पुरुष को राजा दशरथ जैसा बना सकती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इनका विवाह 13 साल पहले उस समय चर्चा में आया था जब तीन बहनों ने कृष्णा के साथ शादी की थी। इसके बाद नात रिश्तेदार ताने मरते थे। चारों तरफ से घिरे कृष्णा के परिवार को भी लोग बुरी नजर से देखने लगे थे। उस समय कहा जाता था कि यह विवाह ज्यादा दिन नहीं टिक सकता, लेकिन तीनों बहनों की समझदारी और सूझबूझ ने परिवार और समाज की बातों को झुठला दिया।

सोशल मीडिया में ये फोटो कई वर्षों से वायरल हो रही है। जब भी करवा चौथ का व्रत आता है, सोशल मीडिया में चित्रकूट की कहानी चर्चा का विषय रहती है। कहते है कि वर्षों पहले किसी पत्रकार को ये फोटो किसी परिवार के सदस्य ने उपलब्ध कराई थी। तब से यही एक फोटो सोशल मीडिया पर आज भी वायरल हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+