चित्रकूट: ट्रक और वैन की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल

चित्रकूट, अप्रैल 18: खबर उत्तर प्रदेश चित्रकूट जिले से है। यहां रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस के मुताबिक, कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

Chitrakoot News: Four life lost in truck and van collision

रैपुरा थाना के रामनगर में रविवार की सुबह प्रयागराज रोड पर ट्रक और वैन की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दुघर्टना के दौरान कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से किसी तरह घायलों और मृतकों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि महोबा के ददवारा निवासी चरनू सिंह की मां सुमित्रा का दो दिन पहले देहांत हो गया था। परिवार के सदस्य वैन से अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे थे। चरनू सिंह खुद कार चला रहा था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे रैपुरा थाना के रामनगर के पास हाइवे में सामने से आ रहे ट्रक और कार की टक्कर हो गई।

हालांकि, पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी लगने से हादसा हुआ है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। घायलों की हालत गंभीर है, जिनको रेफर किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+