Chitrakoot Deepotsav: 11 लाख दीयों से जगमग होगा चित्रकूट धाम, जानिए इस बार कितना भव्य होगा रामनवमी का दीपोत्सव

चित्रकूट क्षेत्र को जोन में बांटकर दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा। जिसके लिए साधु-संतो व समाज सेवियों समेत आम नागरिकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Chitrakoot Deepotsav Ram Navami

Chitrakoot Deepotsav 2023: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में रामनवमी को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। चित्रकूट में इस बार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रशासन दोनों ही भव्य कार्यक्रम की तैयारियों लगा हुआ है। इस बार चित्रकूट में मंदाकिनी के तट पर 11 लाख दीए जलाए जाएंगे। जिसकी तैयारी चल रही है। पिछले वर्ष यहां 5 लाख से ज्यादा दीपक जलाए गए थे। लेकिन इस बार 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

चित्रकूट में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम खास माना जा रहा है। क्योंकि श्रद्धालु भगवान श्री राम की याद में मंदाकनी के तट पर दिए जलाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि भगवान राम अपने वनवास के दौरान चित्रकूट की मंदाकनी में स्नान करते थे । देश के अलग-अलग क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही है।

कामदगिरि पर्वत के महंत मदन गोपाल दास ने जानकारी दी कि चित्रकूट के रामघाट पर साधु-संतों और पुजारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रामनवमी के दिन चित्रकूट के रामघाट पर 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। यह दीपोत्सव अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से अलग माना जाता है। क्योंकि भगवान राम ने सबसे ज्यादा समय चित्रकूट में बिताया था। इसीलिए रामनवमी के दिन चित्रकूट में मां मंदाकिनी के तट पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंचकर भगवान राम के नाम दीपक जलाते हैं।

चित्रकूट के मंदिरों और मठों में बेहद अच्छे से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चित्रकूट में होने वाले दीपोत्सव में दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होंगे, और यहां श्री राम से जुड़ी कई कलाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा। चित्रकूट में इस बार प्रतिवर्ष के मुकाबले बेहतर तैयारी की गई है। 22 मार्च से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+