MP की पॉलिटिक्स में शुूरू हुआ चिट्ठी का खेल, BJP सांसद ने किया चौंकाने वाला खुलासा
मध्य प्रदेश में एक बार फिर दलबदल को लेकर सियासत रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है, जहां अब BJP नेताओं के अलग-अलग तरह के बयान इसे लेकर सामने आ रहे हैं। हाल ही में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने एक ऐसा बयान दिया है, जो सियासत में सुर्खियां बन गया है।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते वक्त BJP सांसद विवेक बंटी साहू ने सत्ता के लालच में कांग्रेस छोड़ BJP में आने वाले लोगों को आइना दिखाया है। साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों का विरोध करने की बात भी कही है। वहीं विवेक बंटी साहू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, अभी कुछ लोग आना चाह रहे हैं, और अब चिट्ठी-चिट्ठी चल रही है। वह चिट्ठी लिखवाने का काम कर रहे हैं। पहले क्यों नहीं आए?, (इस बीच मंच के नीचे से एक आवाज आती है, दोगले लोगों की जरूरत नहीं है), जिस पर बंटी साहू कहते हैं, बिल्कुल सही बात है, क्यों नहीं आए विधानसभा चुनाव के समय?, क्यों नहीं आए लोकसभा चुनाव के समय?, लेकिन अब हम जब जीत गए हैं उनको लग रहा है कि, सब काम खत्म हो गया, तब वह चुनाव के बाद आना चाह रहे हैं। चिट्ठी पर लोगों से लिखवाया जा रहा है। मेरा विरोध है, ऐसे लोगों के लिए तो सिर्फ सत्ता के कारण हमारे बीच आना चाह रहे हैं। पहले ही मैंने कहा है, अब चलेगी तो सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं की चलेगी और वह भी 100 परसेंट वाले।
इन दिनों मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़ BJP में आने वाले नेताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में छिंदवाड़ा से BJP सांसद विवेक बंटी साहू का यह बयान सियासत में हलचल पैदा करने वाला है। वहीं अब इस बयान को लेकर सियासत में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आनी शुरू हो गई है। बहरहाल, अब देखना होगा कि, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के बयान पर शुरू हुई यह सियासत कहां जाकर थामती है।
ये भी पढ़े- Indore News: क्या जीतू पटवारी की हत्या का रचा जा रहा षड्यंत्र?, कांग्रेस को किस पर है शक, जानिए












Click it and Unblock the Notifications