Indore News: क्या जीतू पटवारी की हत्या का रचा जा रहा षड्यंत्र?, कांग्रेस को किस पर है शक, जानिए
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेसियों ने दम दिखाते हुए नगर निगम के खिलाफ जंगी विरोध-प्रदर्शन किया था, जहां इस विरोध-प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पीसीसी जीतू पटवारी पर जमकर लठ्ठ बरसाए थे।
वहीं अब जीतू पटवारी पर बरसाए गए लठ्ठ कांग्रेस नेताओं को पसंद नहीं आए, जहां उन्होंने पटवारी पर हुए हमले को जानलेवा बताते हुए, इसे हत्या का षड्यंत्र बताया है।

इंदौर में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर पुलिस की ओर से बरसाए गए लट्ठ के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को विज्ञापन सौंपा है, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने इसे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की हत्या का षड्यंत्र बताया है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात भी कही है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि, पुलिस ने बर्बरता पूर्ण तरीके से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की पिटाई की है, जिससे उनकी जान भी जा सकती थी। वहीं अब मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
लंबे वक्त के बाद इंदौर में कांग्रेस का एक्टिव अंदाज देखने मिला, जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में हुए घोटालों के खिलाफ मैदान संभालते हुए विरोध-प्रदर्शन किया है। वहीं विरोध-प्रदर्शन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ पुलिसकर्मियों ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। पटवारी को घिरता देख सदाशिव यादव समेत तमाम नेता उनके पास पहुंचे, और बाहर निकाला। इस दौरान पटवारी को हल्की चोट भी आई है। इस दौरान प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, सदाशिव यादव, मनीष पटेल, रीना बौरासी सेतिया और सीमा सोलंकी मालवीय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में कांग्रेस का जंगी विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने जीतू पटवारी पर बरसाए लट्ठ












Click it and Unblock the Notifications