SDM ने शिकायत लेकर पहुंची महिला के छुए पैर, कुर्सी पर बैठाया, वायरल हुआ वीडियो, जनता ने की तारीफ
Chhindwara SDM News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एसडीएम कार्यालय में उसे वक्त सब चौंक गए, जब एसडीएम ने एक महिला के पैर छू लिए। महिला शिकायत लेकर पहुंची थी एसडीएम सुधीर जैन अपने सहज स्वभाव के कारण आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय है। उनसे मुलाकात करने के लिए किसी को आम और खास बनने की जरूरत नहीं होती।
उनके दफ्तर में कोई भी जन सामान्य पहुंचकर आसानी से मुलाकात कर सकता है यही वजह है कि एसडीएम सुधीर जैन के पास जनसुनवाई के लिए सप्ताह भर भीड़ लगी रहती है। आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण भी एसडीएम तत्काल करते हैं। ऐसा ही एक मार्मिक नजारा बुधवार को एसडीएम कार्यालय में सामने आया है।

मोहखेड विकासखंड अंतर्गत सिमरिया से एक 80 साल की बुजुर्ग महिला उनसे मुलाकात करने चेंबर में पहुंची तो एसडीएम ने सबसे पहले बुजुर्ग महिला को कुर्सी पर बैठाया, उन्हें अपनी पिलवाया इसके बाद उनकी समस्याएं सुनी बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसकी जमीन पर उनके बेटों ने कब्जा कर लिया है बेटे जमीन देने को तैयार नहीं है, जबकि बुजुर्ग अम्मा का कहना था कि मैं किसी पर आश्रित नहीं रहूंगी। जब तक जिंदा हूं, अपने हक के लिए संघर्ष करती रहूंगी। एसडीएम ने बुजुर्ग अम्मा की सुनवाई की। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला के हौसले और आत्म स्वाभिमान को देखकर पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
बता दे एसडीएम के पास आवेदन लेकर जो 80 साल की बुजुर्ग महिला पहुंची थी। दरअसल, वह सिमरिया की रहने वाली है, जिनकी जमीन पर उनके बेटों ने कब्जा कर लिया है लेकिन इस मामले में तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट का हत्याक्षक नहीं है क्योंकि मामला सिविल न्यायालय में चल रहा है, जहां से स्टे लगा हुआ है। एसडीएम ने बुजुर्ग महिला से बात कर उन्हें न्यायालय जाने की सलाह दी इस बीच एसडीएम से मुलाकात करने पहुंचे कुछ लोगों ने बुजुर्ग महिला से एसडीएम की मुलाकात करते हुए वीडियो बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications