Chhindwara News: स्टॉप डेम की रिटेनिंग वॉल ढही, मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत 2 घायल, जांच के आदेश
Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। रिटेनिंग वॉल गिरने से तीन मजदूरों की उसमें दबने से मौत हो गई। दो मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।
Chhindwara News:मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक बड़ा हादसा हो गया। कुकड़ी खापा गांव में निर्माणाधीन स्टॉप डेम की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में अन्य दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
बताया गया कि मोहखेड़ जनपद के गांव में जल ग्रहण मिशन योजना के तहत स्टॉप डेम का निर्माण कराया जा रहा है। जहां एक रिटेनिंग वॉल का निर्माण हो चुका था। अन्य निर्माण कार्य जारी थी। तभी दीवार अचानक ढह गई। जिसकी चपेट में 5 मजदूर आ गए।

जैसे ही यह दर्दनाक हादसा हुआ वहां मौजूद अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। ठेकदार मौके से गायब था। किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में जब तक राहत बचाव कार्य के लिए जेसीबी और क्रेन पहुंचती। तब तक मलबे में दबे तीन मजदूर दम तोड़ चुके थे।
घटना में घायल शिव प्रसाद ने बताया कि मजदूरों से छुट्टी के दिन भी काम कराया जा रहा था। घटना स्थल पर एक सुपरवाईजर ही मौजूद था। दो घंटे बाद बचाव के लिए प्रशासन पहुंचा। हादसे में जित्तू बन्धनपात्री, गणेश पिता संपत, रामकिशोर सिंगारे की मौत हो गई हैं।
इधर इस घटना की खबर लगने के बाद मौके पर क्षेत्र के तहसीलदार भी पहुंचे। ठेकदार का पता लगाया गया तो मालूम हुआ कि जिन मजदूरों को काम पर लगाया गया था, उन्हें पेटी कॉन्ट्रेक्टर ने रखा था। फिलहाल मुख्य ठेकदार भी गायब हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत ने रिलायंस फाउंडेशन को थोक में जल ग्रहण मिशन का कार्य दिया है। जल ग्रहण मिशन योजना के तहत डेम निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ था। दीवार कैसे गिरी इसकी जांच के साथ उसके निर्माण गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। सा फिलहाल घटना स्थल पर सभी तरह का निर्माण कार्य रोक दिया गया हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद भी की हैं।












Click it and Unblock the Notifications