Chhindwara News: फोन देखते ही 501 लोगों के चमक उठे चेहरे, मोबाइल लौटाकर पुलिस ने बोला हैप्पी न्यू ईयर

Chhindwara News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा पुलिस ने नए साल में लोगों को खुशियां लौटाई हैं। पुलिस ने चोरी गए या गुम हो चुके मोबाइल लोगों को लौटाए हैं। पुलिस ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में मोबाइल मालिकों को 80 लाख 23 हजार रुपये कीमत के 501 मोबाइल लौटाए। मोबाइल पाकर लोगों ने कहा कि पुलिस ने नए साल का तोहफा दिया है।

जिले की सायबर सेल टीम द्वारा एक बार पुन गुम मोबाईल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही कर 80 लाख 23 हजार रुपये कीमत के 501 मोबाईल जिले के बाहर एवं बाहरी राज्यों से बरामद कर आवेदको के सुपुर्द किये गये।

Chhindwara News

विगत कुछ महिनों में पुलिस को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाईल फोन गुम जाने संबंधी अनेक शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीधे प्राप्त ऐसी समस्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम द्वारा गुम मोबाईल को तकनीकी सहायता से ट्रेस किया गया जिसमें विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल बरामद किये गये।

उक्त मोबाईलों को छिन्दवाड़ा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल की टीम द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किया गये। बरामद किये गये उक्त मोबाईल शासकीय कर्मचारी, टीचर, सैल्समेन, दुकानदार, विद्यार्थी, हलवाई, ऑटो चालक, ट्रेक्टर ड्राइवर, मजदूर, चौकीदार, गृहणी, किसान, प्राईवेट जॉब, व्यापारी, हाट दुकान संचालक व अन्य व्यक्तियों के थे जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल फोन प्रदान किया गया।

उपरोक्त मोबाईल को बरामद करने में सायबर सेल टीम से आर. आदित्य रघुवंशी,नितिन सिंह, राहुल डडोरे, मोहित चन्द्रवंशी, एवं अंकित शर्मा द्वारा सराहनीय कार्य किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर सेल की टीम को उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा कि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+