Indore news: दिल ने दिया धोखा, कोचिंग क्लास में बैठे-बैठे बेंच से गिरा स्टूडेंट, मौत
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से कार्डियक अरेस्ट का ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, शहर के कोचिंग संस्थान में पढ़ते-पढ़ते छात्र को साइलेंट हार्ट अटैक हुआ, जिसके चलते छात्र बैठे-बैठे नीचे गिर गया।वहीं साथी उसे उठाकर अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
राजा नामक स्टूडेंट शहर के कोचिंग संस्थान में पड़ता है। वह आम दिनों की तरह कोचिंग संस्थान में बैठकर पढ़ाई कर रहा था, तभी अचानक उसे सीने में दर्द हुआ, और अचानक वह नीचे गिर पड़ा, इसके बाद आसपास मौजूद छात्रों ने उसे उठाया, और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कुछ ऐसा है मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, युवक इंदौर में किराए से रहता है, जहां वह कोचिंग संस्थान से PSC परीक्षा की तैयारी कर रहा है। बुधवार दोपहर जब युवक पढ़ाई के लिए कोचिंग पहुंचा था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद साथी स्टूडेंट उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम के बाद छात्रा के परिजन बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान पहुंचे थे, जहां उन्होंने आरोप लगाया की, कोचिंग संचालकों ने उन्हें सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाए। वहीं अब जो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, उनमें छात्र की तबीयत बिगड़ी, और छात्र बेंच से नीचे गिरता नजर आ रहा है।
लगातार बढ़ रहे मामले
कुछ दिनों पहले इंदौर से चौंका देने वाला मामला निकलकर सामने आया था, जहां 6 साल के बच्चे की हार्ट फेल होने के चलते मौत हो गई थी। कम उम्र में हुई बच्चों की मौत के चलते परिजन सदमे में नजर आ रहे थे, तो वहीं घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। कुछ दिनों पहले ही इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां 27 वर्षीय युवक की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। युवक सुबह उठने के बाद न्यूज पेपर पढ़ रहा था, तभी अचानक उसे खांसी आई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने उसे बिस्तर पर लेटाया और डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने तुरंत युवक को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- Indore news: पत्नी और प्रेमी से तंग आकर पति ने दी जान, केस दर्ज












Click it and Unblock the Notifications