MP Vidhansabha chunav 2023: बीजेपी के चुनावी चाणक्य अमित शाह का छिंदवाड़ा विजिट, बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किलें?
शनिवार को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह एमपी के छिंदवाड़ा पहुंचेगे। उनके इस दौरे के जरिए मिशन 2023 के चुनावी अभियान का शंखनाद भी हो जाएगा।

MP Vidhansabha chunav 2023: मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा कांग्रेस के लिए अमृत कुंड से कम नहीं। मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी बीजेपी का टार्गेट यह बेल्ट भी हैं। बीजेपी के चुनावी चाणक्य माने जाने वाले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी यहां पहुंच रहे हैं। वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बहाने यहां से ही चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। एक के बाद एक बीजेपी दिग्गजों के छिंदवाड़ा में जमावड़े से कांग्रेस की धड़कन बढ़ना शुरू हो गई हैं।

25 मार्च को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के दिग्गज बीजेपी नेता छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। पहले तय प्रोग्राम के मुताबिक शाह के यहां कई कार्यक्रम हैं। उनकी यहां एक आम सभा भी आयोजित की गई हैं। इस बहाने आदिवासी वोटर्स से भरे इस इलाके के लोगों के बीच पार्टी अपने इरादे भी प्रदर्शित कर देगी। कहा जा रहा है कि शाह के इस दौरे से एमपी विधानसभा चुनाव का बीजेपी का अभियान शुरू हो जाएगा। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी यहां पहुंचे थे। यहां कमलनाथ की कांग्रेस का ही दबदबा रहा हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 7 सीट कांग्रेस के खाते में ही गई थी। लोकसभा सीट कमलनाथ की परंपरागत हैं।

लेकिन आने वाले इस चुनाव में बीजेपी अपना मैजिक दिखाना चाहती हैं। यही कारण है कि शाह जैसे दिग्गज ने भी यहां का मोर्चा संभाल लिया हैं। अमित शाह का साल 2023 में मप्र में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले सतना पहुंचे थे। छिंदवाड़ा में लोकल लीडर्स से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए छिंदवाड़ा में बीजेपी के पक्ष में यह माहौल ही अगले चुनाव का रिकॉर्ड बनेगा। शाह के आगमन से बीजेपी नेता भी उत्साहित हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर वह प्रदेश पार्टी के आला नेताओं की मीटिंग भी कर सकते हैं ।












Click it and Unblock the Notifications