MP assembly election 2023: मंत्री प्रहलाद ने बताया कमलनाथ ने बंगाल से छिंदवाड़ा आकर कैसे किया राजनीतिक अतिक्रमण

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के टिकट घोषित होने के साथ बीजेपी कार्यकर्ता शक्ति सम्मलेन में जुटी हैं। पार्टी ने कई दिग्गजों में चुनाव मैदान में उतारने के साथ उन्हें कमजोर विधानसभाओं में बैठकें, सभा करने का टास्क भी दिया हैं। प्रहलाद पटेल इसी सिलसिले में छिंदवाड़ा पहुंचे।

जहां उन्होंने पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ को घेरते हुए राजनीतिक अतिक्रमणकारी बताया। प्रहलाद पटेल ने कहा कि जिस तरह से ईस्ट इंडिया कंपनी कोलकाता के रास्ते ही भारत में आई थी और उन्होंने भारत में अतिक्रमण किया था। इसी तरह कमलनाथ भी कोलकाता से छिंदवाड़ा आए हुए हैं और उन्होंने छिंदवाड़ा में राजनीतिक अतिक्रमण किया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने अपने सामने स्थानीय प्रतिनिधियों को पनपने नहीं दिया है। पहले वे आए फिर उनकी पत्नी को सांसद बनाया और उनके बेटे सांसद है। यह परिवारवाद नहीं तो क्या है ? भारतीय जनता पार्टी हमेशा से परिवारवाद के विरोध में रही है।

MP-assembly-election-2023-bjp-Prahlad-patel-kamal-nath

कमलनाथ को थका हुआ नेता बताते हुए प्रहलाद ने कमलनाथ की उम्र का हवाला दिया। बोले कि अगर वह एक दिन भी अगर आम आदमी की जिंदगी की तरह जीवन जी ले तो उन्हें नेता मान लिया जाएगा। पटेल ने चुनौती देते हुए कहा कि जिस तरह भाजपा के नेता और हम लोग ग्रामीणों के घर रात गुजार लेते हैं, पैदल चल लेते हैं, वे बिना हेलीकॉप्टर और कार के एक किलोमीटर भी पैदल चलकर दिखाएं। जो व्यक्ति आम आदमी की जिंदगी नहीं जी सकता वह आम आदमियों की परेशानी कैसे समझ सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+