MP: सड़क हादसे में कनक बिहारी महाराज की मौत, अयोध्या राम मंदिर निर्माण में 1.111 करोड़ राशि का दिया था दान
छिंदवाड़ा नोनी कलां आश्रम के महंत कनक बिहारी महाराज का सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा नरसिंहपुर जिले में हुआ। कार में उनके साथ सवार एक शिष्य की भी मौत हो गई।

Kanak bihari maharaj died in road accident: मध्य प्रदेश के चर्चित संत कनक बिहारी महाराज भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें उनकी और उनके एक शिष्य की मौत हो गई। हादसा सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर हुआ। इस खबर से महंत के भक्तों में शोक व्याप्त हैं। वहीं सीएम समेत कई जनप्रतिनिधियों ने दुःख जताया हैं।
महंत कनक बिहारी महराज विदिशा जिले के रहने वाले थे। बरमान चौकी प्रभारी संजय सूर्यवंशी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कनक बिहारी और उनके शिष्य विश्राम रघुवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी के ड्राइवर को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

बताया गया कि महंत अपने शिष्य के साथ अशोकनगर से छिंदवाड़ा जिले के आश्रम के लिए निकले थे। रास्ते में सगरी गांव के नजदीक तेज रफ़्तार दुपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में एसयूवी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण हुआ कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना होते ही आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उनके गृह जिले विदिशा और अनुयायियों को जैसे ही हादसे की खबर लगी, तो वह घटना स्थल के लिए रवाना हुए। दोनों ही शवों को पीएम के लिए करेली भिजवाया गया। उसके बाद शव छिंदवाड़ा ले जाए गए।

महंत कनक बिहारी महाराज के भतीजे राम रघुवंशी ने बताया कि भगवान राम के प्रति उनकी अटूट आस्था थी। 11 वर्ष की आयु में उन्होंने घर छोड़ दिया था। छिंदवाड़ा जिले के नोनी कलां में उन्होंने आश्रम बना लिया था। सिद्ध पुरुष और यज्ञ सम्राट के रूप में वह जाने जाते थे।

फरवरी 2024 में 9009 कुण्डीय श्रीराम यज्ञ का आयोजन करने वाले थे। राम रघुवंशी ने बताया कि 5 भाइयों में सबसे छोटे कनक बिहारी महाराज ने अयोध्या में श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए 1 करोड़ 111 लाख रुपए की राशि दान दी थी। वह रघुवंशी समाज की आस्था का बड़ा प्रतीक रहे।

इस खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया। सीएम शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विदिशा विधायक समेत मंत्रियों और कई जनप्रतिनिधियों ने दुःख जताया हैं। अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव शरीर छिंदवाड़ा स्थित आश्रम में रखा गया हैं। जहां से मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
ये भी पढ़े- नम आंखों से दी गई स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को समाधि, राजकीय सम्मान के साथ निकली अंतिम यात्रा












Click it and Unblock the Notifications