कमलनाथ के वफादार दीपक सक्सेना के बीजेपी में शामिल होने की स्क्रिप्ट तैयार, सीएम मोहन ने की मुलाकात
Deepak Saxena Join BJP: लोकसभा चुनाव को लेकर छिंदवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने सीएम मोहन यादव और भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर दिया है।
नामांकन भरने के बाद बाद पूरे छिंदवाड़ा के कांग्रेसी यहां तक की नकुलनाथ और कमलनाथ खुद भी सकते में आ गए, जब अचानक मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के घर मुलाकात के लिए पहुंच गए।

दरअसल, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के बेटे कुछ दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। इसके साथ ही खुद दीपक सक्सेना ने भी कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस मुलाकात के मायने कुछ ऐसे निकाले जा रहे हैं कि भाजपा में उनकी एंट्री कैसे कराई जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर दीपक सक्सेना भाजपा का दामन थामते हैं तो छिंदवाड़ा में कांग्रेस और नकुलनाथ की हार निश्चित हो सकती है।
वहीं दूसरी तरफ अगर दीपक सक्सेना राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान कर चुके हैं। और अंदर खाने से ही सही भारतीय जनता पार्टी का सपोर्ट करते हैं तो निश्चित तौर पर कांग्रेस के लिए छिंदवाड़ा बचा पाना लोहे के चने चबाने से कम नहीं होगा। ऐसा हम नहीं बल्कि राजनीति और दीपक सक्सेना समेत छिंदवाड़ा को बखूबी समझने वाले लोग कह रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो सक्सेना छिंदवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र पर काफी अच्छा कंट्रोल है, वे जिस भी साइड हो जाएं, परिणाम उसी साइड आएंगे।
इस पूरी मुलाकात पर दीपक सक्सेना ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बोले कि ये सामान्य मुलाकात थी, अभी भाजपा ज्वाइन करने जैसी कोई बात नहीं हुई है, पूरी मुलाकात पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा छिंदवाड़ा के वजनदार आदमी हैं।
मुलाकात जरूरी थी इसी कारण आया हूं, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा में इतिहास लिखा जाएगा, यहां से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार बंटी साहू भारी मतों से चुनाव में विजय होंगे।












Click it and Unblock the Notifications