Kamal Nath के खिलाफ सीएम शिवराज को चुनाव लड़ने क्यों बोले स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरी महाराज

मध्य प्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने सुझाव दिया है कि छिंदवाड़ा में कांग्रेस के किले को ढहाने सीएम शिवराज खुद कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़े। पूरी जनता उनका साथ देगी।

Kamal Nath against contest CM Shivraj

Kamal Nath against contest CM Shivraj singh: कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा की पहले विधानसभा फिर लोकसभा सीट जीतना बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। कांग्रेस के इस किले ढहाने का एक तरीका अब स्वामी अखिलेश्वरानंद ने सुझाया है। उन्होंने कहा कि यहां सीएम शिवराज सिंह खुद कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़े।

उन्होंने सुंदरलाल पटवा के वक्त इस सीट पर बीजेपी को जीत का जिक्र किया। बोले कि उस वक्त उन्होंने ही पटवा को चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था और कमल खिला था। इस बार सीएम शिवराज के लिए उन्होंने इच्छा जताई है।

छिंदवाड़ा में गौ-संवर्धन से जुड़े एक कार्यक्रमव् में शामिल होने पहुंचे अखिलेश्वरानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सकारात्मक सोच के व्यक्ति है। क्षेत्र की पूरी जनता उनका साथ देगी। साथ ही जीत भी हासिल होगी। मतलब साफ़ है कि सालों पुराना यहां का मिथक भी टूटेगा।

Swami Akhileshwaranand Giri Maharaj

गौ-संबर्धन बोर्ड अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद कमलनाथ की भी तारीफ करते नजर आए। बोले कि कमलनाथ भी अच्छे व्यक्ति हैं। सीएम रहते प्रदेश में गौ शाला की शुरुआत की थी, ,लेकिन उसका प्रबंधन कैसे करेंगे? इस बारे में बार-बार सवाल पूछने पर उनकी ओर से कोई जबाव नहीं मिला।

कार्पोरेट सोच के व्यक्ति कमलनाथ राज में गौ शाला प्रबंधन में कई खामियां थी। ऐसी स्थितियों में यदि छिंदवाड़ा में स्वाभिमान जगाने वाला कोई व्यक्ति आएगा, तो वह व्यक्ति कमलनाथ को परास्त कर देगा। अखिलेश्वरानन्द ने पिछले चुनाव में हुई जरा सी चूक का भी जिक्र किया। बोले कि सांसद नकुल नाथ हारते-हारते बचे।

ऐसा समीकरण बन गया था कि बाप-बेटे दोंनो हार जाते। अखिलेश्वरानन्द का इस बयान को कुछ लोग भविष्यवाणी के रूप में भी तौल रहे है। इस लिहाज से भी कि सुंदरलाल पटवा के लिए इन्होने ही चुनाव लड़ने कहा था। अब छिंदवाड़ा में कांग्रेस के अभेद किले में सेंध लगाने क्या शिवराज वास्तव में चुनाव लड़ेंगे या फिर बुदनी सीट से ही चुनाव के लिए पसंद करेंगे? इस पर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल सियासी लिहाज से छिंदवाड़ा सीट बीजेपी के सबसे बड़े टार्गेट में शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+