MP News: वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को बंधक बनाया, जमकर की पिटाई
वैलेंटाइन डे पर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों ने जमकर पिटाई की है। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को बंधक बनाकर उसे पीटा है, जहां लगभग 8 घंटे तक प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को बंधक बना रखा, और जमकर पिटाई की है।
इधर, प्रेमिका के परिजनों की ओर से प्रेमी की पिटाई किए जाने का मामला जब प्रेमी के परिजनों को पता चला तो प्रेमी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जहां लगभग 8 घंटे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों से छुड़ाया। वहीं पुलिस ने घायल प्रेमी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर युवती से हुई थी, जिसके बाद वेलेंटाइन डे पर युवक अपनी प्रेमिका से मिलने छिंदवाड़ा पहुंचा था, जहां छिंदवाड़ा पहुंचते ही युवती के परिजनों को युवक के पहुंचने की भनक लग गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में युवती के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक को बंधक बना लिया, और जमकर पिटाई की है। लगभग 8 घंटे तक बंधक बनाने के बाद जैसे ही पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी लगी, वैसे ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को युवती के परिजनों से मुक्त कराया, अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज करवाया। इधर, पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़े- Indore news: पतंगबाजी के चक्कर में दो पक्षों का विवाद, एक ने दूसरे पर किया हमला, Video












Click it and Unblock the Notifications