कमलनाथ को चुनाव के पहले भगवान, चुनाव के बाद सलमान याद आते है: BJP प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी
Chhindwara News: मधयप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनाव के पहले भगवान याद आते है लेकिन चुनाव के बाद सलमान याद आते है। जनता में भ्रम फैलाकर ठगना कमलनाथ का शगल बन गया है। ये बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
छिंदवाड़ा के स्थानीय भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते समय प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आरोपो के रथ में सवार है। उन्हें सिर्फ और सिर्फ आरोप लगाते आता है। प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा छिंदवाड़ा पहुंचने वाली है। जिसमे केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा।

इस बार मधयप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 150 सीटो के साथ आएगी। जनता के दुख दर्द में शामिल होने वाली भाजपा को जनता बहुमत के साथ सरकार में लाएगी। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, भाजपा नेता नत्थन शाह ,जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान उपस्थित थे। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने पत्रकारों को भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड सौंपा।












Click it and Unblock the Notifications