MP News: 'अमेठी के बाद अब छिंदवाड़ा की बारी', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर साधा निशाना

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन अवसर पर केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी छिंदवाड़ा पहुंची। उन्होंने मंच से भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां निगाई तो वहीं राहुल गांधी और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा।

स्मृति ईरानी ने कहा मध्य प्रदेश आने से कांग्रेस विचलित हो गई है। ऐसा मुझे बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बताया है। इसका कारण यहीं है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मेरी जैसी साधारण सी नेता ने चुनाव में पराजित किया। चुनाव क्या पराजित किया वह सीधे उत्तर भारत से दक्षिण भारत में भाग खड़े हुए।

Chhindwara News:

वही पत्रकार वार्ता में स्मृति इरानी ने कमलनाथ के द्वारा भागवत कथा कराने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी की यदि धर्म के प्रति श्रद्धा है। तो उन्हें गांधी परिवार को चुनौती देनी चाहिए कि डीएमके से आप नाता तोड़ा, यदि आप वाकई में सनातन धर्म को मानते हो तो।

कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात पर स्मृति ईरानी ने कहा कि 2019 के लोकसभा में बीजेपी को अमेठी की जनता ने इतना भरपूर प्यार दिया है कि पांच दशकों में गांधी परिवार को कभी इतने वोट नहीं मिले। अमेठी नहीं छोड़ सकती, लेकिन अब अमेठी के बाद छिंदवाड़ा की बारी है। स्मृति ईरानी ने जनसभा में भाजपा सरकार और सीएम शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में आई तो जीजा जी ने जमीन घोटाला कर लिया। लेकिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भू माफियाओं से 23 हजार एकड़ भूमि माफियाओं से मुक्त कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+