12 रईसजादों के साथ 9 लड़कियां एक रिसॉर्ट में अय्याशी करते पकड़ी गईं, शराब के नशे में धुत्त देख पुलिस भी दंग

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में रिंग रोड स्थित पाम रिसोर्ट में देर रात छिंदवाड़ा पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए यहां पर चल रही हुक्का पार्टी पर दबिश दी। वहीं, कुछ लड़के और लड़कियों को यहां पर शराब, हुक्का और बियर की पार्टी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने रविवार की देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद मामले को जांच में लिया है।

जानकारी मुताबिक नरसिंहपुर नाका क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का बर्थडे मनाया जा रहा था। इस बर्थडे का आयोजन परासिया रोड स्थित पाम रिसोर्ट में किया गया था।

Police raid in Chhindwara resort

पार्टी में शामिल लोग दारू बियर का लुत्फ उठा रहे थे। इसके साथ ही हुक्के का धुआं उड़ाया जा रहा था। इस बीच एसपी मनीष खत्री के निर्देशन में एक टीम इस रिसोर्ट में पहुंची। जिसमें सीएसपी अजय राणा सहित 2 दर्जन से अधिक पुलिस बल मौजूद था।

पुलिस ने 12 लड़कों और 9 लड़कियों को रंगे हाथ में पकड़ लिया है और सभी पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, सिगरेट व तंबाकू अधिनियम सहित धारा 188 के तहत मामला कायम किया है। यहाँ से शराब की बोतलें, 17 नग बीयर बोतल, 2 हुक्का जब्त किए गए हैं।

पुलिस की रेड को छुपाने और मामला नहीं बने इसके लिए रिसोर्ट संचालक ने दिन भर प्रयास किए। चर्चा है कि रिसोर्ट में आए दिन ऐसी पार्टियों और आचार सहिता उल्लंघन की शिकायतों के कारण संचालक पर भी मामला दर्ज करने और नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+